SK Vision Event Watch: National Women’s Day 2024.

राष्ट्रीय महिला दिवस

भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को याद करते हुए , उसका जश्न मनाने के रुप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। राष्ट्रीय महिला दिवस ” भारतीय कोकिला ” कही जाने वाली महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री , सरोजनी नायडू की जयंती के उपलक्ष में मनाते हैं।

यह दिन, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान एवं भारत निर्माण में उनकी भूमिका को समर्पित है। इस दिन हम महिलाओं द्वारा सामना किये जाने वाले विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करते हैं। इस लेख के माध्यम से हम राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास, महत्त्व एवं अन्य सम्बंधित जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास –

राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 13 फरवरी 2014 में की गई। सरोजनी नायडू ने महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज़ उठाई तथा उन्हें समाज में समानता का अधिकार देने के उद्देश्य से कई कार्य किये। उन्होंने महिलाओं को देश के प्रति कार्य करने एवं स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया ।

सरोजनी नायडू के महिलाओं के प्रति इन कार्यों के लिए एवं उनके अधिकार के लिए किये गए प्रयत्नों को देखते हुए वर्ष 2014 में यह निर्णय लिया गया की , हर वर्ष 13 जनवरी को सरोजनी नायडू के जयंती के अवसर पर ” राष्ट्रीय महिला दिवस ” (National Women’s Day) मनाया जायेगा।

राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्त्व :

राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के उत्थान एवं विकास की ओर लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मान देने के रूप में मनाते हैं।

इस दिन विभिन्न क्षेत्रों जहाँ महिलाओं का योगदान कम है, जैसे – लिंग आधारित हिंसा , वेतन में असमानता ,राजनीतिक पदों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व, इत्यादि को प्रकाश में लाने एवं इन पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की निरंतर सहायता एवं वकालत की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करता है।

यह सभी लोगों एवं संगठनों को ऐसे समाज के लिए एकजुट होने को कहता है जहाँ महिलाओं का सम्मान किया जाए ,उनकी क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाए एवं उन्हें सफल होने का अवसर दिया जाए।

SK Vision द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन:

SK Vision Foundation महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विकास पर विशेष ज़ोर देता है। संस्था का निरंतर यह प्रयास होता है की वह महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करे एवं उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के विषय में जानकारी प्रदान करे ताकि वो समाज में आगे बढ़े और तरक्की कर सके।

SK Vision Foundation का यह मानना है की यदि लड़कियों को सही शिक्षा दी जाये तो वो आगे चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकतीं हैं । इसी उद्देश्य से SK Vision ने उद्यान संस्था के लड़कियों के आवास में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।


इस आयोजन में सर्वप्रथम लड़कियों को अच्छे स्पर्श एवं बुरे स्पर्श ( Good touch Bad touch ) के विषय में जानकारी प्रदान की गई। उन्हें विस्तार में यह समझाने की कोशिश की गई की अच्छे एवं बुरे स्पर्श में अंतर कैसे समझें। जानकारी देने के बाद लड़कियों से उसी विषय से सम्बंधित प्रश्न पूछे गएँ , जिनका उन्हें सही उत्तर देना था।


जिन बच्चों ने प्रश्नों के सही उत्तर दिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किये गए। इनके साथ – साथ अतिरिक्त सभी बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।

आयोजन का समापन बच्चों के द्वारा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत करके एवं SK Vision Foundation द्वारा उनके मध्य खाने पीने  की सामग्री का वितरण करके किया गया।