SK Vision Event Watch: World NGO Day 2024

हमारे देश एवं विदेशों में अक्सर ही कोई न कोई दिवस मनाया जाता रहा है, जो अपना एक विशेष महत्त्व रखता है। उसी प्रकार फरवरी में मनाया जाने वाला विश्व एनजीओ दिवस का भी अपना एक महत्त्व है।

विश्व एनजीओ दिवस, समाज में एनजीओ के महत्त्व को दर्शाने एवं वैश्विक मंच पर इसको प्रदर्शित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिवस हर वर्ष 27 फरवरी को मनाया जाता है।

इस दिवस के इतिहास, महत्त्व एवं उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त कर , इन संगठनों के द्वारा समाज के विभिन्न भागों में पड़ने वाले प्रभाव, इनसे सम्बंधित मुद्दों एवं इसके कार्य क्षेत्र के विषय में विस्तृत जानकारी मिलती है।

निम्न लेख के माध्यम से हम एनजीओ दिवस के इतिहास एवं महत्त्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2010 में डेनमार्क में हुई थी।

इसकी शुरुआत समाज में व्यक्ति, सरकारी संस्थान , व्यवसाय एवं गैर सरकारी संस्थाओं के मध्य सहयोग एवं संबंधों को बढ़ावा देना था। वैसे तो इसकी शुरुआत 2010 में हो गई थी परन्तु 2014 में इसे सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई।

प्रथम बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2014 में विश्व एनजीओ दिवस मनाया गया था। उस दिन के बाद से पूरी दुनिया में एनजीओ के योगदान के विषय में जानकारी फ़ैलाने एवं सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में इसके कार्यकर्ताओं द्वारा किये जाने वाले अथक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस दिवस का आयोजन किया जाने लगा।

विश्व एनजीओ दिवस , इस बात पर भी प्रकाश डालता है की कैसे देश में ये गैर सरकारी संगठन सामाजिक मुद्दों को सम्बोधित करता है, विभिन्न क्षेत्रों में अपने अधिकारों तक पहुँचने एवं जीवन में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व एनजीओ दिवस का मुख्य उद्देश्य, सामाजिक विकाश में एनजीओ द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानना, उसे प्रोत्साहन देना एवं उसके सहायक वातावरण बनाना होता है।
इसके माध्यम से लोगों को, गैर सरकारी संगठनों के प्रति जागरूक करने ,उनकी उपलब्धियों को बढ़ावा देने एवं लोगों को सामाजिक कार्य में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है।

यह CSR के माध्यम से भी लोगों से जुड़ती है एवं समाज कार्य को और निपुणता से करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

SK Vision द्वारा, विश्व एनजीओ दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। हमारी यह संस्था अपने कार्यों के द्वारा लोगों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में मदद करती है। इस दिवस पर इस वर्ष, हमारी संस्था ने अपने एक मुख्य लक्ष्यों में से एक, लोगों की एडिक्शन से मुक्ति के सम्बन्ध में कार्य किया।

विश्व एनजीओ दिवस के दिन संस्था ने दिलशाद गार्डन स्थित विकल्प रिहैब संस्थान में , वहां के मरीज़ों के मध्य एक कार्यक्रम आयोजित किया। उस आयोजन में वहां के रोगियों के मध्य एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में संगीत चला कर प्रत्येक व्यक्ति के पास बारी-बारी से बॉल पास किया गया। संगीत के रुकते ही जिसके हाँथ में अंत में बॉल रह जा रहा था, उसे सामने आकर बाउल में से एक चिट निकालनी थी जिसमें उनके ही वहां स्थित किसी साथी का नाम था।

उन्हें, चिट में जिस साथी का नाम आएगा उसके विषय में कुछ बताना था। फिर जिसके नाम की चिट थी, उस व्यक्ति को सामने आकर अपनी पसंद का कोई भी काम जैसे – नृत्य या संगीत कुछ भी करना था।

अंत में जिस व्यक्ति ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया उसे पुरस्कार के रूप में एक-एक बैग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के मध्य एक-एक बॉल का वितरण किया गया एवं संस्था द्वारा सभी कोखाने- पीने की सामग्री का वितरण करके आयोजन की समाप्ति की गई।